मुंगेर, अप्रैल 27 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के तहत शनिवार को नगर के पंच कुमारी कन्या उच्च विद्यालय में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने साइकिल रेस, कबड्डी और 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का दम दिखाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नसरूल जमाल की अध्यक्षता में आयोजित खेल प्रतियोगिता में छात्राओं ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में संध्या ने प्रथम स्थान, सुरुचि द्वितीय जबकि सोनाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइकिल रेस में सुरुचि ने प्रथम, संध्या द्वितीय और दीपिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में लक्ष्मी, नयन, सपना, अंजली, वर्षा, राजमणि, साक्षी एवं सोनाक्षी की टीम विजयी रही। इस मौके पर अभिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.