उरई, फरवरी 8 -- उरई। विकास खण्ड रामपुरा की ग्राम पंचायत मई में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। मई के राहुल राजावत रा जिलास्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। प्रतियोगिता में 100 मी. दौड़ में माधौगढ़ की रानी ने प्रथम, बसु ग्राम अकबरपुरा दूसरा व सीता रामपुरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में ज्ञानेन्द्र सेंगर लिड़उपुरा ने प्रथम, सूर्यांश द्विवेदी रामपुरा दूसरा व राज दुबे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में माधौगढ़ की टीम विजय रही। जिसकी कप्तान वैष्णवी हैं। लंबीकून्द में शिवम जगम्मनपुर प्रथम, अजय जायघा दूसरा व ज्ञानेन्द्र सेंगर लिड़उपुरा ने तीसरा स्थान...