भागलपुर, नवम्बर 30 -- बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा संभाग अंतर्गत प्रखंड संसाधन केंद्र, कहलगांव के शारदा पाठशाला मैदान में तीन दिसंबर को होने वाले विश्व विकलांग दिवस भागलपुर जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी के तहत प्रखंड स्तरीय दिव्यांग दिवस खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी विद्यालयों में नामांकित विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जिसमें 100 मीटर दौड़ (लड़का वर्ग) में पिंटू कुमार, मध्य विद्यालय गोघट्टा और 100 मीटर दौड़ (लड़की वर्ग) में तेतरी कुमारी, उच्च विद्यालय कलगीगंज प्रथम रही। ब्रेलेपन प्रतियोगिता में रैना कुमार, मध्य विद्यालय श्यामपुर प्रथम, पेंटिंग प्रतियोगिता में यासमीन खातून, मध्य विद्यालय गांगुली, जलेबी दौड़ में तेतरी कुमारी और डांस प्रतियोगिता में यासमीन खातून प्रथ...