बुलंदशहर, दिसम्बर 10 -- सेठ गंगा सागर जटिया पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अपना हुनर दिखाते हुए सिविल इंजीनियर की छात्रा ऐश्वर्या सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. लोकेश उपाध्याय ने बताया कि दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद खुर्जा सीओ शोभित कुमार ने फीता काटकर किया। इसमें सिविल, इलेक्टि्रकल , ग्लास एंड सिरेमिक और आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह और अतिथियों के आगे मशाल जलाकर क्रीड़ा स्थल का चक्कर लगाया और प्रतियोगिता शुरू की गई। सभी विभाग के छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें...