सिमडेगा, दिसम्बर 12 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बाजारटांड़ परिसर में आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुभद्रा कुमारी के निर्देश पर आयुष विभाग द्वारा वयोवृद्ध कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ मरीनमय ससमल द्वारा जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, गठिया, मांसपेशी पीठ एवं गर्दन में होने वाले दर्द खुजली सहित विभिन्न रोगों से ग्रस्त 100 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया। मौके पर योगा प्रशिक्षक सुषमा टेटे, भुनेश्वर सिंह,सहिया ललिता सहित काफी संख्या में मरीजों उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...