बस्ती, नवम्बर 29 -- बभनान। विकास खंड गौर पर एसआईआर में निर्धारित समय से पहले 100 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन कार्य पूरा करने पर दो बीएलओ को सम्मानित किया गया। एसडीएम रुधौली मनोज प्रकाश, बीडीओ गौर कृष्णकुमार सिंह ने बीएलओ वंदना शुक्ला और अनूप सिंह को प्रशस्ति-पत्र एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। एसडीएम रुधौली मनोज प्रकाश ने कहा कि समय से पूर्व एसआईआर कार्य पूरा करना बड़ी चुनौती थी, लेकिन दोनों बीएलओ ने कड़ी मेहनत से लक्ष्य हासिल किया, जो सराहनीय है। शिक्षामित्र वंदना शुक्ला को मरवटिया बभनान (बूथ संख्या 57) में 921 मतदाताओं का पुनरीक्षण सौंपा गया था। उन्होंने 24 मृतक, 106 स्थानांतरित, 8 दोहरे, 24 अनुपस्थित तथा 4 अंशदान से इनकार करने वाले मतदाताओं की पहचान की। इसी तरह रोजगार सेवक अनूप सिंह को पचलौरीया (बूथ संख्या 385) में 666 मतदाताओं की सूची ज...