गिरडीह, मई 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के चलते तेजी से नीचे गिर रहे जलस्तर ने शहर की जलापूर्ति लड़खड़ा दी है। इससे कई इलाकों को पानी बामुश्किल से मिल रहा है। एक तिहाई शहरी आबादी तो दूषित पानी की आपूर्ति होने पर हो-हल्ला तक मचा रही है, वहीं अन्य आबादी कम पानी दिए जाने की शिकायत सम्बंधित नगर निगम से कर रही है। भीषण गर्मी के चलते चैताडीह चानक में 100 फीट से ज्यादा जलस्तर नीचे गिर गया है। खंडोली जलाशय में भी 05 से 06 फीट पानी खिसका है। यही हाल व्हीटी बाजार चानक का है। तेजी से गिर रहे जलस्तर ने जहां नगर निगम की चिंता बढ़ा दी है, वहीं शहर में पानी को लेकर हाय-तौबा मचने लगा है, हालांकि पानी पर हाय-तौबा मचने की बात से नगर निगम सिरे से खारिज कर रही है। कहना है कि गर्मी से जरुर जलस्तर नीचे गिरा है, लेकिन लोगों को सुचारु पानी दे रहे हैं। ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.