लातेहार, फरवरी 5 -- लातेहार, संवाददाता। मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास को लेक लातेहार जिले के सभी पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। रोजगार दिवस का आयोजन हर बृहस्पतिवार को प्रत्येक पंचायत में मनाया जाता है। इस दिन काम का आवेदन लिया गया। आये हुए श्रमिकों का जॉब कार्ड का ई केवाईसी से संबंधित कार्य किया गया। नये श्रमिकों का जॉब कार्ड बनाया गया। साथ ही 100 दिन कार्य करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...