मथुरा, दिसम्बर 25 -- गंभीर अति कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा जनपद में2570 चिन्हांकित किया गया हैं। अब तक के तीन चरणों में 1858 बच्चों को कुपोषण से मुक्त किया जा चुका है। अब चतुर्थ चरण में 712 बच्चों को अतिकुपोषण से मुक्त किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने बताया कि मिशन सुपोषण 100 के अन्तर्गत 100 ग्राम पंचायतों को चिन्हित किया गया है, जिसमें सर्वाधिक 2570 लाल श्रेणी के बच्चे मिले हैं। उन्होंने बताया कि बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों औरस्वास्थ्य विभाग के द्वारा अब तक तीन चरण में 1858 बच्चों को कुपोषण से मुक्त किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कुपोषण मुक्त अभियान के प्रथम चरण में 635, द्वितीय चरण में 577 तथा तृतीय चरण में 646 लाल श्रेणी के बच्चों को कुपोषण मुक्त किया जा चुका है। उन्...