संभल, जनवरी 13 -- 12 राज्यों में 100 करोड़ रुपये से अधिक का फर्जी बीमा घोटाला करने वाले गिरोह पर संभल पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने सरगना ओंकारेश्वर मिश्रा और उसके दो साथियों की संभल, बदायूं, गौतमबुद्ध नगर और वाराणसी स्थित करीब 11.89 करोड़ की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर ली। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार, गिरोह के वाराणसी निवासी सरगना ओंकारेश्वर मिश्रा करन की 1.26 करोड़ , बबराला के सचिन शर्मा उर्फ मोनू की 9.18 करोड़ और उसके भाई गौरव शर्मा की 1.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। रजपुरा थाना पुलिस ने 18 जनवरी 2025 की रात ओंकारेश्वर मिश्रा को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि गिरोह ने मृत और बीमार लोगों के नाम पर बीमा कराकर 100 करोड़ से अधिक की राशि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.