समस्तीपुर, दिसम्बर 26 -- समस्तीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की 100वीं वर्षगांठ पर जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र महतो के झंडातोलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में शहीद साथियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान एक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रयाग चंद्र मुखिया ने व संचालन अनिल प्रसाद ने किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की स्थापना 25 दिसंबर 1925 ई को हुई थी। इस 100 वर्षों के बीच बहुत सारे पार्टी नेताओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर किसानों, मजदूरों, नौजवानों व महिलाओं के उत्थान के लिए कई काम किये है। वहीं कई काननू बनावये गये जिसे आज भाजपा की सरकार खत्म कर रही है। समाजवाद की लड़ाई को समाजवाद आने तक जारी रहेगा। मौके पर जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह, मु...