कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के औरैया जिले के प्रथम संघ चालक गोविंद विश्नोई की 100वीं जन्म शताब्दी समारोह में भजनों की गंगा बही। जिसे सुनकर आए हुए श्रोता मंत्रमुगध हो गए। मुख्य अतिथि विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक दिनेश ने कहा कि गोविंद विश्नोई अंतिम सांसों तक संघ कार्यों में लगे रहे। रामजन्म भूमि आंदोलन में शहीद हुए कारसेवकों की अस्थि कलश ले जाते हुए गोविंद विश्नोई की मार्ग दुर्घटना मौत हो गई थी। वह पर्यावरण प्रेमी के साथ ही आदर्श स्वयंसेवक रहे। शुक्रवार को मर्चेंट चैंबर हाल में कविता सिंह के भजनों में देर रात तक आए श्रोताओं ने गोते लगाए। अध्यक्षता रिटायर आईएएस हरगोविंद विश्नोई एवं स्वागत एमएलसी सलिल विश्नोई ने किया। इसमें शुभा विश्नोई गुप्ता, सुरभि विश्नोई भदौरिया, शिखर विश्नोई, शांभवी विश्नोई, रोहिणी गुप्ता, कृषा ग...