कानपुर, जनवरी 28 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता ब्रह्मानंद कॉलेज का वार्षिक खेलकूद समारोह बुधवार को क्राइस्टचर्च कॉलेज मैदान पर आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि यूपी टी-20 लीग व कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर और कॉलेज के प्राचार्य विवेक द्विवेदी ने किया। प्रतियोगिता में खुशी शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। उप प्राचार्य प्रो. नवनीत मिश्र व प्रो. एसएन मिश्र ने बताया कि 800 मीटर दौड़ में दिव्यांश सिंह व एलिशा अव्वल रहे। 200 मीटर दौड़ और 400 मीटर दौड़ में एलिशा ने बाजी मारी और विजेता बनी। ऊंची कूद में निखिल कुमार और अभय कुमार ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में शिवम यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवम यादव ने डिस्कस थ्रो में भी बाजी मारी। हैमर थ्रो में उपमा बाजपेई और डिस्कस थ्रो मे...