मेरठ, फरवरी 16 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित मेरठ दौरे और रैपिड रेल के भव्य उद्घाटन को लेकर प्रशासनिक हलचल रविवार को भी तेज रही। विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए प्रशासन दिन-रात तैयारियों में जुटा है। रविवार को डीएम डा.वीके सिंह, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने मोहिउद्दीनपुर और मोहकमपुर में रैली स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार जनसभा स्थल पर पंडाल निर्माण का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। पंडाल के भीतर मजबूत लोहे की बैरिकेडिंग लगाई जा रही है, ताकि भीड़ प्रबंधन सुचारु रहे। हेलीपैड से पंडाल तक विशेष वीवीआईपी गैलरी का निर्माण अंतिम चरण में है। सुरक्षा के मद्देनजर रैली स्थल के पास तीन कंट्रोल रूम तैयार किए जा रहे हैं, जहां से आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। दिल्ली रोड को चाक-चौबंद किय...