कटिहार, दिसम्बर 8 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिला अब पारंपरिक खेती के साथ फलों की खुशबू से भी महकेगा। चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत एकीकृत बागवानी मिशन में इस वर्ष जिलेभर में आम की खेती का दायरा बढ़ाया जा रहा है। योजना के तहत निजी जमीन पर कुल 10 हेक्टेयर क्षेत्र में आम के बाग लगाए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि किसान आम की बागवानी से स्थायी आय का स्रोत विकसित करें और आर्थिक रूप से मजबूत बनें। इस योजना की खास बात यह है कि आम का बाग लगाने वाले किसानों को पौधे उद्यान विभाग की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं पौधों की देखरेख और बाग के विकास के लिए सरकार अनुदान भी देगी। एक हेक्टेयर भूमि में आम का बगीचा लगाने की अनुमानित लागत दो लाख रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें 40 फीसदी यानी 80 हजार रुपये अनुदान के रूप में किसानों को दिए जाए...