बस्ती, जून 9 -- बस्ती, हिटी। विद्युत उपकेंद्र अमहट से जुड़े 10 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के घरों की बिजली घंटों गुल रही। उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन शनिवार रात ब्रेकडाउन में चली गई थी। इस कारण वीआईपी एरिया सिविल लाइन, कंपनी बाग, आवास विकास, कचहरी, गांधी नगर सहित दर्जनों मोहल्लों की बिजली ढाई घंटे गुल रही। शनिवार रात 12 बजे विद्युत आपूर्ति सामान्य हो सकी। एसडीओ अमहट ने बताया कि 33 केवी लाइन के ब्रेकडाउन में चले जाने से समस्या गंभीर हो गई थी। उपकेंद्र में सुधार के और कार्य जल्द कराए जाएंगे, जिससे लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिल सके। अमहट उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति शनिवार दोपहर के बाद से गड़बड़ होने लगी थी। हालत यह थी कि बिजली थोड़ी देर के लिए आती और फिर घंटों गुल हो जा रही थी। शाम होते-होते समस्या बढ़ती चली गई। बताया जा रहा है कि रात नौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.