खगडि़या, नवम्बर 29 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य के 10 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार रुपए बैंक खाते में शुक्रवार को हस्तांतरित किया गया। इधर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समेत सभी सात प्रखंड मुख्यालयों, 28 संकुल स्तरीय संघों तथा 1420 ग्राम संगठन स्तरों पर किया गया। इधर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीडीसी अभिषेक पलासिया समेत अन्य अधिकारी आदि मौजूद रहे। डीडीसी ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के आत्मनिर्भरता को बढ़ाने को लेकर अपनी पसंद के रोजगार की शुरुआत के लिए 10 हजार रुपये की प्रारंभिक सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं आने वाले दिनों में रोजगार के बढ़ावे को लेकर दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि य...