सीतामढ़ी, जनवरी 6 -- सीतामढ़ी। निगरानी की टीम ने डुमरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी पुल के समीप से सोमवार देर शाम 10 हजार रुपये रिश्वत लेते शिवहर के राजस्व कर्मचारी रामकृत महतो को रंगेहाथ दबोच लिया। रामकृत डुमरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी का रहनेवाला है। वह शिवहर जिले के पुरनहिया अंचल की अभिराजपुर बैरिया पंचायत के कासोपुर निवासी विनोद कुमार से पैतृक संपत्ति के बंटवारे के बाद ऑनलाइन चढ़ाने के लिए रिश्वत ले रहा था। गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे डुमरा थाने ले गयी। करीब एक घंटे तक पूछताछ के बाद उसे मेडिकल के लिए सदर अस्पताल ले गयी। शिवहर के पुरनहिया अंचल की अभिराजपुर बैरिया पंचायत के कासोपुर निवासी विनोद कुमार ने राजस्व कर्मचारी के खिलाफ रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दर्ज करायी थी। विनोद ने बताया था कि पैतृक संपत्ति के बंटवारे के बाद ऑनला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.