आगरा, फरवरी 18 -- आजकल सोशल मीडिया पर वीडियो यानी 'रील' बनाने का बुखार युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन कभी-कभी 'लाइक्स' और 'फॉलोअर्स' की भूख जेल की सलाखों तक पहुंचा देती है। ताजनगरी आगरा में एक कथित सपा नेता को अपनी दबंगई दिखाना उस वक्त भारी पड़ गया, जब उन्होंने सीधे पुलिस महकमे की ही बोली लगा दी। इंस्टाग्राम पर वायरल हुई एक रील में दस हजार में इंस्पेक्टर और एक लाख में थाना खरीदने का दावा करने वाले इस नेताजी पर अब कानूनी शिकंजा कस गया है। पुलिस ने न केवल मुकदमा दर्ज किया है, बल्कि उनके रसूख को सड़क पर लाने की तैयारी भी कर ली है।बिना नंबर की कार और 'खरीद-फरोख्त' का दावा मामला आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां एंथम कॉलोनी निवासी दामा यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रील साझा की। इस वीडियो में वह समाजवादी पार्टी का झंडा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.