रामपुर, दिसम्बर 10 -- राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान 10 हजार मीटर की दौड़ में अनुज ने पहले स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया। समापन दिवस के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। हमें शरीर एवं मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद में प्रतिभाग करना जरूरी है। प्राचार्य डॉ. जागृति मदान धींगरा ने सभी छात्र-छात्राओं को खेलों में भाग लेने की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की एवं कहा कि हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। हमें दूसरों की जीत का भी उनको श्रेय देना चाहिए। द्वितीय दिवस पर 10 हजार मीटर दौड़ छात्र वर्ग में अनुज प्रथम, लोकेश यादव द्वितीय, पंकज तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में मनमोहन सिंह प्रथम, यशराज सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.