प्रयागराज, मार्च 11 -- नगर निगम के सफई मजदूरों ने 10 हजार बोनस देने की मांग को लेकर धरना दिया। नगर निगम के तुलसी पार्क में मंगलवार दोपहर से शुरू हुई सफाईकर्मियों का धरना शाम तक जारी रहा। सफाई मजदूर एकता मंच की अगुवाई में बोनस मिलने तक आंदोलन जारी रखने का भी निर्णय लिया गया है। आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) के प्रदेश सचिव अनिल वर्मा ने कहा कि महाकुम्भ में एक नाविक परिवार के तीन करोड़ और प्रतियोगी छात्रों के सवा-सवा लाख कमाने की बात कही जा रही है। मुख्यमंत्री ने सफाई मजदूरों को 10-10 हजार बोनस देने की घोषणा की थी। मेला से लेकर शहर तक चमकाने वाले सफाईकर्मियों का बोनस भुगतान के लिए आदेश जारी नहीं हुआ। सफाई मजदूर एकता मंच के अध्यक्ष बलराम पटेल ने कहा कि बोनस का शासनादेश जारी नहीं हुआ तो सफाई कर्मचारी लंबे आंदोलन के लिए बाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.