मुरादाबाद, मई 21 -- मुरादाबाद। खेती में लागत कम करने और फसलों के उत्पादन बढ़ाने की कोशिशें परवान चढ़ने लगी हैं। सभी आठ विकास खंड से करीब 10 हजार खेतों से मिट्टी के नमूने लिए गए हैं। दो से ढाई महीने में मिट्टी की जांच पूरी होगी। यह प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। रोजाना औसतन 200 नमूने जांचे जाएंगे। वैसे तो जिले में किसानों के खेतों से मिट्टी एकत्र करने की प्रक्रिया पहले शुरू कर दी गई थी, लेकिन 5 मई से यह अभियान और प्रभावी हुआ। 20 मई तक लगभग 10 हजार मिट्टी संग्रह हुआ है। धान की खेती को केंद्र बनाकर यह कोशिश शुरू हुई है। वैसे तो रिपोर्ट के आधार पर गन्ना, गेहूं, सरसों और उड़द की खेती का एक्शन प्लान तय होगा। भूमि संरक्षण विभाग इस कार्य में जुटा है। खरीफ अभियान के तहत मिट्टी जांच का 70 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करना था। इसके आधार पर जिले में 11200 नमू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.