समस्तीपुर, जनवरी 5 -- समस्तीपुर । एसटीएफ व सरायरंजन थाने की पुलिस ने रविवार को कारवाई करते हुए हत्याकांड के आरोपी व 10 हजार के इनामी बदमाश को मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के पिंकू पासवान के पुत्र कमलेश पासवान के रूप में की गई है। वह सरायरंजन थाना क्षेत्र के गोपालपुर में 29 मई 2022 की रात संतोष राम की हत्या मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। फरारी के दौरान पुलिस ने उसके उपर 10 हजार रूपये के ईनाम की भी घोषणा कर रखी थी। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी हुई थी। बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कमलेश पासवान को उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। बता दें कि गोपालपुर निवासी उमेश राम के जेष्ठ पुत्र संतोष राम की 29 मई 2022 की रात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.