बदायूं, मई 21 -- बदायूं में एंटी करप्शन की टीम ने सदर तहसील के लेखपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन की टीम ने यह कार्रवाई सदर कोतवाली के बदायूं-मथुरा रोड स्थित लालपुल पेट्रोल पंप के सामने से बाइक मिस्त्री की दुकान से की। रिश्वत की डील मिस्त्री की दुकान पर हो रही थी। लेखपाल की गिरफ्तारी के बाद एसडीएम ने उसे निलंबित कर दिया है। एंटी करप्शन के सीओ यशपाल सिंह ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले सदर तहसील के लेखपाल संजीव राजपूत (42) बहेड़ी क्षेत्र का काम देखते हैं। सिविल लाइंस कोतवाली के कलपिया गांव के रहने वाले मुशाहिद अली ने आरोप लगाया कि उसके पिता के नाम की जमीन की तूदाबंदी (सीमांकन) और कब्जा दिलाने के बदले लेखपाल ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत न देने पर तूदाबंदी नहीं कर रहे थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.