बलरामपुर, फरवरी 14 -- बलरामपुर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला बलुहा निवासी राघवेंद्र मणि तिवारी उर्फ दद्भू तिवारी को देहात की पुलिस ने रविवार को ग्राम सिरसिया के पास से गिरफ्तार किया है। वह भागने की फिराक में था। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी। राघवेंद्र मणि तिवारी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये इनाम रखा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...