उन्नाव, दिसम्बर 27 -- उन्नाव। जनपद को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए फरवरी में सुमेरपुर, गंज मुरादाबाद, बीघापुर और पुरवा ब्लाक में सर्वजन दवा सेवन अभियान संचालित किया जाएगा। जिसके तहत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर फाइलेरियारोधी दवा खिलाई जाएगी। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत होने वाले अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए सीएमओ कार्यालय सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। फाइलेरिया मादा क्यूलेक्स मच्छरों के काटने से फैलती है। समय पर उपचार देकर बीमारी को नियंत्रित किया जाता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग जनपद के चार ब्लॉकों में 10 से 28 फरवरी तक लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराएगा। इसको लेकर सीएमओ कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसदौरान नोडल अधिकारी डॉ. जयराम सिंह ने बताया कि भारत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.