बांदा, फरवरी 6 -- बांदा। संवाददाता जिले के नरैनी ब्लाक के 3.36 लाख लोगों को 10 से 28 फरवरी के बीच अभियान के तहत फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान के तहत इसे पूरा करेगा। अभियान के तहत आईवरमेक्टिन, डीईसी और एल्बेंडाजोल, स्वास्थ्यकर्मियों के सामने खिलाई जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कार्यशाला में बताया कि यह अभियान 21 जिलों के 64 ब्लाक में ही चलाया जा रहा है। इसमें जिले का नरैनी ब्लाक भी है। एक साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व अत्यंत गंभीर मरीजों के अलावा सभी लोग फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन करना है। कहा कि कालिंजर उत्सव में भी 15 से 17 फरवरी तक कैम्प लगाकर मेले में आने वाले सभी लोगों को दवा खिलाई जाएगी। इसके अलावा 17 फरवरी को फाइलेरिया मरीजों को एमएमडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.