जामताड़ा, नवम्बर 2 -- 10 से 26 नवंबर तक चलेगा कुष्ठ उन्मूलन अभियान नारायणपुर,प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में एलसीडीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर प्रशिक्षक बीपीएम अखिलेश कुमार सिंह ने सहिया साथी एवं स्वास्थ्य सहिया को कुष्ठ रोग की पहचान, जांच और उपचार संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में पिछले तीन वर्षों से कुष्ठ रोगी पाये गये हैं, वहां 10 से 26 नवंबर तक एलसीडीसी अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सहिया घर-घर जाकर नये कुष्ठ मरीजों की खोज करेंगी और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में जांच व उपचार के लिए प्रेरित करेंगी। बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नये कुष्ठ मरीजों की समय पर पहचान कर रोग को जड़ से समाप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.