कटिहार, जनवरी 6 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर कटिहार जिले के सभी इंटर कॉलेजों और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इसको लेकर बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन विद्यालय अपनी सुविधा और निर्धारित संसाधनों के अनुसार करेंगे। बोर्ड के निर्देशानुसार प्रायोगिक परीक्षा की तिथि और समय का निर्धारण संबंधित विद्यालय अपने स्तर पर करेंगे। छात्रों को विद्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को सैद्धांतिक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 16 जनवरी को मि...