पूर्णिया, फरवरी 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 10 से 14 फरवरी तक पूर्णिया कॉलेज में एमबीए फोर्थ सेमेस्टर व बीटेक फोर्थ ईयर की परीक्षा आयोजित की जायेगी। वहीं एमबीए सेकेंड, एमसीए वन व फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर परीक्षा तिथि और परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय के द्वारा घोषित कर दिया गया है। जबकि पीजी थर्ड सेमेस्टर 2025 का परीक्षा फार्म भरवाने का 2200 छात्र छात्राएं इंतजार कर रहे हैं। दिसंबर में होने वाली पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा का अब तक परीक्षा फार्म भरने की तिथि निर्धारित नहीं होने से छात्र-छात्राएं असमनजस में है और सेशन विलंब होने को लेकर परेशान हो रहे हैं। ...पूर्णिया कॉलेज में 10 फरवरी से शुरू होगी पांच परीक्षाएं: पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभा...