बागपत, जनवरी 10 -- बागपत। जिला पंचायत राज अधिकारी नितिन कुमार ने जिले के सभी एडीओ पंचायत और ग्राम सचिवों को निर्देशित किया है कि सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यस्थल पर मौजूद रहकर लोगों की फरियाद को सुनेंगे। उसके बाद ही क्षेत्र में भ्रमण को निकलेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि निरीक्षण के दौरान कोई अनुपस्थित मिलेगा तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। जिला अस्पताल से उठाया कूड़ा, राहत बागपत। जिला अस्पताल में कई माह से कूड़ा न उठने की वजह से परेशानी हो रही थी। बायो वेस्ट भी खुले में पड़ा रहता था। आवारा पशु विचरते रहते थे। इससे संक्रामक रोग से दूसरे लोग ग्रस्त होने का खतरा मंडरा रहा था। परेशानी को देखते हुए सीएमएस डॉ. अनुराग कुमार वाष्र्णेय ने नगर पालिका ईओ को कूड़ा उठाने का अनुरोध किया। जिसके बाद शनिवार को नगर पालिका की सफाई कर्मचारियों ने ...