अहमदाबाद, दिसम्बर 11 -- दिसंबर की शुरुआत के साथ ठंड ने अपना गियर बदल लिया है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है। इस बीज गुजरात के कई हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान और नीचे गिर गया है। आज सुबह भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। नलिया 9.0degC के साथ सबसे ठंडा रहा, जो सामान्य से 3.6degC कम है।अहम शहरों का हाल जानिए ➤अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 13.4degC दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0degC कम है। ➤वडोदरा में 12.0degC रहा, जो सामान्य से 3.2degC कम है। ➤राजकोट में भी महत्वपूर्ण गिरावट आई, जहां न्यूनतम तापमान 12.5degC रहा, जो सामान्य से 3.1degC कम है। ➤तटीय स्थानों जैसे पोरबंदर (13.6degC) और कांडला (14.7degC) में भी ता...