जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- पूर्वी सिंहभूम जिला में कुष्ठ रोग खोज अभियान 10 नवंबर से 26 नवंबर तक चलाया जायेगा। इसमें कुल 2289 खोजी दल जिसमें सहिया और एक पुरुष स्वेछिक कार्यकर्ता तथा 320 सुपरवाइजर घर-घर जा कर संदेहास्पद कुष्ठ मरीजों की खोज कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क जांच एवं ईलाज के लिए भेजेंगे l यह जानकारी कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने दी। बताया की यह अभियान पूर्वी सिंहभूम में चलाया जाएगा। इसके लिए जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारियो,चिकित्सा पदाधिकारीयों, जिला कुष्ठ परामर्शी, फिजिथेरेपिस्ट, पीएमडब्लू का दो दिवसीय कुष्ठ प्रशिक्षण आयोजन आईपीएच सभागार, नामकुम रांची में किया गया l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...