अमरोहा, अगस्त 18 -- गजरौला। बिजनौर बैराज से 146216 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सोमवार को तिगरी गंगा का जलस्तर 10 सेमी बढ़ गया। बाढ़ खंड के रिकॉर्ड में गंगा का जलस्तर 200.60 मीटर दर्ज किया गया। खादर क्षेत्र में एक बार फिर से बाढ़ के हालात बनने लगे हैं। तिगरी गंगा का जलस्तर रविवार को 200.50 मीटर दर्ज किया गया था। बिजनौर बैराज से पानी छोड़ने के बाद खादर क्षेत्र में एक बार फिर से बाढ़ के हालात बनने लगे हैं। सोमवार को जलस्तर 200.60 मीटर पहुंच गया। शीशोवाली, दारानगर, ढाकोवाली समेत कई गांवों के आसपास बाढ़ के हालात बन गए। टूटे अस्थायी बांध की वजह से पानी गांवों की तरफ जाने लगा है। हालांकि अभी गांव काफी दूरी पर है लेकिन खेतों में लोग ट्यूब के सहारे ही जा पा रहे हैं। गांव ओसीता जगदेपुर के आसपास कई खेतों में पानी भरा है। किसानों को फसलों के नष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.