घाटशिला, फरवरी 22 -- घाटशिला। घाटशिला के काशिदा ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम गहनडीह चेंगजोड़ा सबर बस्ती के राम सबर को विगत 9-10 वर्षों से तमिलनाडु में बंधक बनाया गया है । राम सबर के छोटे भाई चेपा सबर ने इस सिलसिले में उप श्रम आयुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के नाम सहकुशल घर वापसी हेतु आवेदन दिया हैं। चेपा सबर ने बताया कि बांदडीह निवासी दीपक, गोविंदा नामक व्यक्ति चापाकल गाड़ी में मजदूरी के नाम पर लेकर गया था। लेकिन आज तक कभी घर भाई नहीं आ पाया है। कुछ दिन पूर्व ही वार्ड सदस्य ब्रजेश सोरेन के द्वारा हम लोग को पता चला मोबाइल के माध्यम से राम ने गुहार लगायी है कि हमको घर जल्द से जल्द वापस लेकर जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...