पटना, फरवरी 2 -- बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि हमारा राज्य सबसे तेज गति से बढ़ने वाला राज्य है। बिहार की विकास दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। अगर देश के स्तर पर तुलना करें तो यह बड़े राज्यों में दूसरे स्थान पर है। सबसे आगे तमिलनाडू है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय भी 69 हजार से बढ़कर 76 हजार रुपए हो गई है। सरकार औद्योगिक विकास और रोजगार पर फोकस कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य की प्रति व्यक्ति आय कैसे दोगुनी हो इसके लिए पूर्व मुख्य सचिव नवीन कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे छह माह में रिपोर्ट देने को कहा गया है। मंत्री में विधानमंडल में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी सोमवार को विधानसभा के वाचनालय में दी। इस मौके पर वित्त विभाग के एसीएस सहित अन्य अधिकार...