पिथौरागढ़, दिसम्बर 23 -- पिथौरागढ़। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार को पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी ने एक बयान में कहा कि प्रदेश में बीते दस सालों से भाजपा की सरकार है। भाजपा को लग रहा है अब जनता के बीच में जाना चाहिए। अब चुनाव को देखते हुए भाजपा सरकार जिले के अधिकारियों को लेकर गांव-गांव घुमाने में लगी है। जनता के द्वार के नाम पर प्रमाण पत्र बनवाकर वाहवाही लूटी जा रही है। धरातल में देखें तो गांवों में लोग महंगाई से परेशान हैं, पलायन की लगातार मार पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...