नई दिल्ली, अगस्त 14 -- भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक बोधना शिवानंदन दुनिया की सबसे कम उम्र की इंटरनेशन चेस मास्टर बन गई हैं। अब वह ग्रैंडमास्टर के खिताब से सिर्फ एक सीढ़ी दूर रह गई हैं। 10 साल की बोधना ने पिछले हफ्ते ब्रिटिश चेस चैंपियनशिप में 60 वर्ष की ग्रैंडमास्टर पीटर वेल्स को हराकर चौंका दिया था। वह किसी ग्रैंडमास्टर को हराने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा था। तब हैरान कॉमेंटेटर ने कहा था कि आखिर वह जीत कैसे गई, यह जरूर कोई जादूगरनी होगी। पिछले साल बोधना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी खेल में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा था। उन्हें तब हंगरी में होने वाले चेस ओलंपियाड के लिए इंग्लैंड की महिला टीम में चुना गया था। हैरो की इस 10 वर्षीय खिलाड़ी ने रविवार को लिवरपूल में 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.