मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म के प्रयास में 73 साल के बुजुर्ग को पांच साल बा-मशक्कत कैद और दस हजार जुर्माने की सजा दी गयी है। कुढ़नी थाने के एक गांव में खेत में घास काटने गई दस वर्ष की बच्ची के साथ उमेश सिंह (73) ने दुष्कर्म के प्रयास किया था। कोर्ट ने ऐलान किया है कि जुर्माना नहीं देने पर दो माह अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। मामला तीन साल पहले का है। पीड़ित बच्ची को एक लाख की राशि सरकार की ओर से दी जाएगी। सेशन ट्रायल के बाद विशेष पॉक्सो कोर्ट-दो के न्यायाधीश रामजी सिंह यादव ने उसे सजा सुनाई। कोर्ट ने बिहार प्रतिकर अधिनियम के तहत पीड़िता को एक लाख रुपये देने की जिला विधिक सेवा प्राधिकार से अनुशंसा की है। विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) रामेश्वर साह ने छह गवाहों को पेश किया। वहीं, अधिवक्ता प्रीति साह ने साक्ष्यों को पेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.