गिरडीह, अप्रैल 13 -- गिरिडीह। गिरिडीह शहर का पहला मनोरंजन पार्क के नाम से जाना जानेवाला आइएमएस रोड का चिल्ड्रेन पार्क 10 सालों के बाद फिर आमलोगों के लिए खुलेगा। नगर निगम इस पार्क से आमलोगों को मनोरंजन की सुविधा देने के लिए खोलने की तैयारी कर रही है। इसकी दशा बदलने के लिए निगम 40 लाख रुपए ओर खर्च करने जा रही है। इस राशि से टूटे-फूटे हिस्से, झाड़ियों की सफाई सहित अन्य आकर्षक चीजों को निगम जोड़ेगी। जिससे लोगों को एक बार फिर इस पार्क की ओर लुभाए। पार्क के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर के बाद शीघ्र इस पर काम दिखने लगेगा। चिल्ड्रेन पार्क पर खर्च हुए थे 89 लाख: अमृत योजना से शहर को पहला चिल्ड्रेन पार्क आइएमएम रोड को मिला था। उस समय पार्क के निर्माण पर निगम ने 89 लाख रुपए खर्च किए थे। इसके बाद इस योजना से व्हीटी बाजार में सीताराम चिल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.