मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, वसं। 8 से 10 जनवरी तक आयोजित 32वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मुजफ्फरपुर जिले की 10 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया गया है। चयन प्रक्रिया किलकारी बाल भवन परिसर में हुई। जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष के.के. सिन्हा, संघ पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा एवं किलकारी के खेल प्रशिक्षक विकास कुमार की देखरेख में टीम का चयन किया गया। घोषित टीम में अंकित कुमार कप्तान, रौनक सिंह, अनिकेत कुमार, शिवम कुमार, मोहित केसरी, शुभम कुमार, सुकृत राज, शांतनु, राकेश यादव एवं मयंक शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...