सिमडेगा, मार्च 7 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में 10 वीं और 12 वीं की छात्राओं को विदाई दी गई। मौके पर स्कूल परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने अपना अनुभव साझा किया। वही स्कूल की वार्डेन रीना कुमारी ने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि मेहनत एंव लगन से पढ़ाई करने पर लक्ष्य जरूर मिलेगी। कार्यक्रम में स्कूल की सभी शिक्षक और शिक्षिका उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...