औरैया, नवम्बर 18 -- नगर के सतेश्वर मोहल्ले में मंगलवार को एक 10 वर्षीय किशोर घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान सत्ती तालाब निवासी सोएब के रूप में हुई है। उसे तत्काल स्थानीय 50 बेड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सोएब छत पर खेल रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। गिरने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घायल सोएब को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे को सिर और शरीर में चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...