औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- रफीगंज पुलिस ने ढोसीला गांव निवासी नागदेव यादव के घर पर छापेमारी कर 10 लीटर महुआ शराब बरामद की और तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान घर से महुआ शराब बरामद की गई, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी नागदेव यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...