छपरा, दिसम्बर 27 -- दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के सिंघा पर निवासी उपेंद्र महतो के रूप में की गई है। अपर थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दुमदुमा ढाला के रास्ते थैले में शराब लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुमदुमा ढाला के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 10 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया गया। ट्रक से बाइक में धक्का लगने से बाइक चालक घायल,रेफर...