उरई, दिसम्बर 18 -- कालपी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर चौकी प्रभारी ने बीती शाम कबूतरी महिला को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया साथ में 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के कुशल निर्देशन में टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र सिपाही अभिषेक महिला सिपाही सरिता पुलिस बल के साथ नगर में बुधवार की शाम भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने आलमपुर फैक्ट्री के समीप लंगरपुर निवासिनी मुस्कान पत्नी अर्जुन कटिया में 10 लीटर शराब भरकर अपने घर बिक्री करने के लिए लिए जा रही थी तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया तथा आबकारी अधिनियम के तहत महिला अभियुक्त के खिलाफ दफा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...