जौनपुर, दिसम्बर 8 -- जफराबाद (जौनपुर)। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के बगीचे में रविवार की रात को पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ऊक्त बगीचे में अवैध शराब के साथ मौजूद है।वह शराब बेचने का काम करता है।थानाध्यक्ष ने एस आई जयदीप को मय फोर्स मौके पर भेजा।वहां पर भुवालापट्टी गांव निवासी सतीश यादव पुत्र बाबूलाल यादव एक कैन में 10 लीटर शराब के साथ मिल गया।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।उसका चालान भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...