बुलंदशहर, मई 25 -- गुलावठी। संवाददाता,नगर के मोहल्ला रामनगर निवासी एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज में 10 लाख रुपए एवं कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौहल्ला रामनगर निकट सरकारी अस्पताल सिकन्द्राबाद रोड निवासी मुस्कान सैफी पुत्री मौहम्मद हफीज का निकाह तैय्यब सैफी पुत्र नूर मौहम्मद सैफी उर्फ नूरी, निवासी झाझर गौतमबुद्धनगर के साथ 17 अक्टूबर 2021 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। दहेज में सोने-चांदी के आभूषण, महंगे कपड़े व दावत आदि में करीब 15 लाख रूपये खर्च किये थे और 2 लाख 31 हजार रूपये नगद दिए थे। पीड़िता ने बताया कि दिए गए दहेज से उसके ससुराल वाले पति तैय्यब सैफी, नूर मौहम्माद सैफी उर्फ नूरी पुत्र कलुवा (ससुर), शकीला उर्फ फरीदा पत्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.