रामगढ़, फरवरी 8 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन फ़ाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता की। जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ अजय कुमार चौधरी ने कहा कि फ़ाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10- 25 फरवरी तक चलेगा। इसका शुभारंभ सदर अस्पताल में 10 फरवरी को रामगढ़ उपायुक्त चंदन कुमार के हाथों होगा। इसके बाद जिले में 10,82,581 लोगों को एल्बेंडाजोल और डीइसी की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कुल 2362 ड्रग डिस्ट्रीब्यूटर्स और 134 सुपरवाइजर का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन 1184 बूथों पर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाइ खिलाई जाएगी। इसके बाद 25 स्वास्थ्यकर्मी डोर टू डोर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाई खिलाएंगे। अभियान को लेकर...