बरेली, फरवरी 18 -- क्योलडिया। दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। घटना की तहरीर लड़की के पिता की ओर से थाना क्योलड़िया में दी गई है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के धनौर जागीर गांव के हरिशंकर ने अपनी बेटी का रिश्ता जिला शाहजहांपुर के नवदिया कंधरपुर गांव के एक युवक के साथ तय किया था। दोनों पक्षों की रजामंदी से 27 अक्तुबर 2025 को बरखेड़ा के एक मैरिज हॉल में गोद भराई की रस्म हुई। जिसमें लड़की के पिता ने लड़के वालों को टीका करते हुए एक लाख रुपये नकद एक सोने की अंगूठी समेत लगभग ढाई लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि इसके बाद लड़के ने लड़की को फोनकर कहा की शादी में जब तक एक कार और 10 लाख रुपये नहीं मिलेंगे तब वह शादी करेगा। जिससे परेशान लड़की के पिता अपने परिजनों के साथ मिल लड़के वालों को काफी समझाया लेकिन वह अपनी...